रसोई घर की नेगेटिव एनर्जी कैसे दूर करें?


By Sahil17, Jun 2024 09:07 PMnaidunia.com

फेंगशुई टिप्स

घर की सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए फेंगशुई विद्या में कुछ कारगर टिप्स बताई गई है। इन्हें अपनाकर किचन समेत घर के किसी भी हिस्से की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है।

किचन की नेगेटिविटी

वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि किचन में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के भाग्य को दुर्भाग्य में बदल देती है। घर में बरकत होनी भी बंद हो जाती है।

नींबू का करें इस्तेमाल

फेंगशुई में किचन की नकारात्मकता को दूर करने के लिए नींबू का उपाय बताया गया है। किचन को साफ करने के बाद नींबू की मदद से नेगेटिव एनर्जी को नष्ट किया जा सकता है।

रसोई के चूल्हे की सफाई करें

किचन के चूल्हे को साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू को काटकर इसके रस को निकालकर पानी में मिलाकर अच्छे से सफाई करें।

साफ पानी से धोएं किचन

खाना बनाने के बाद सुबह-शाम दोनों समय किचन की अच्छे से सफाई करें। रसोई के चूल्हे को नींबू से साफ करने के बाद साफ पानी से पूरी किचन को साफ कर लें।

रसोई की नकारात्मकता होगी दूर

ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि ऐसा करने से किचन की नकारात्मकता दूर हो जाती है। इतना ही नहीं, नेगेटिव एनर्जी के दोष से भी व्यक्ति को छुटकारा मिल जाता है।

घर में आएगी खुशहाली

किचन की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने से पूरे घर में खुशहाली आएगी। इतना ही नहीं, परिवार में चल रहा कलह का माहौल भी शांत हो जाएगा।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचन का पुष्टि नहीं की जा रही है।

आज हमने जाना कि किचन की नकारात्मकता को कैसे दूर किया जा सकता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शुक्र दोष से वैवाहिक जीवन हो सकता है बर्बाद