स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि पूजा से जुड़ा कुछ सामान सपने में देखना शुभ होता है। वहीं, कुछ पूजा सामग्री की चीजों को देखना अशुभ भी होता है।
सपने में पीले अक्षत देखना एक शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यह सपना व्यक्ति को मिलने वाली सफलता की ओर इशारा करता है।
अगर आप सपने में खुद को अगरबत्ती जलाते देखते हैं तो यह अशुभ संकेत है। ऐसा सपना देखने के बाद व्यक्ति को सचेत हो जाना चाहिए।
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में घंटे की आवाज सुनाई देना ज्यादा शुभ संकेत नहीं है। इसका अर्थ है कि आपके घर में कोई दुर्घटना घटित हो सकती है।
धन की देवी मां लक्ष्मी को कौड़ी प्रिय होती है। सपने में कौड़ी के नजर आने का अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है।
अगर आपको सपने में गंगा नदी के दर्शन होते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। यह सपना बताता है कि आपका जीवन खुशियों से भरा रहने वाला है।
रात को सपने में गरुड़ का दिखना भी शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इससे पता चलता है कि आपको कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि सपने में पूजा की कौन-सी सामग्री को देखना शुभ और अशुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ