सौंफ का पानी वजन कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। सौंफ का पानी शरीर से जुड़ी दूसरी समस्याओं में भी कारगर साबित होता है।
इन दिनों अधिकतर लोगों मोटापे की समस्या के शिकार हो रहे है। मोटापा होने से लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
सौंफ के पानी में फाइबर, जिंक, फास्फोरस, सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम पाया जाता हैं, जो वजन घटाने के लिए मददगार होता है।
वजन कम करने के लिए आपको महंगी दवाइयों का सहारा नहीं लेना चाहिए। सौंफ का पानी आपके बढ़ते वजन को कम कर सकता है।
सौंफ का पानी बनाने के लिए आपको कुछ खास चीजें नहीं चाहिए। इसके लिए बस सौंफ और पानी की जरूरत पड़ेगी।
रात को सोने से पहले 2 चम्मच सौंफ को पानी में भिगोकर छोड़ दें। इस पानी को रातभर भिगाने दें, ताकि पानी में अच्छे से मिल सके और छानकर पिएं।
भिगोकर पीने के साथ ही आप सौंफ के पानी को उबालकर भी पी सकते है। इसके लिए पानी में सौंफ डालकर उबालें और छानकर पिएं।
सौंफ के पानी को खाली पेट रोजाना पिएं। इस पानी को लगातार 1 हफ्ता पीने से आपको शरीर के वजन में फर्क नजर आने लगेगा।
सौंफ का पानी पोषक तत्व से भरपूर होता है इसलिए वजन कम करने में कारगर होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ