मेथी का मास्क रोकेगा हेयर फॉल, 5 मिनट में करें तैयार


By Arbaaj21, Dec 2023 12:01 PMnaidunia.com

बालों की समस्या

अगर बालों को सही से ध्यान न रखा जाए, तो समस्याएं पैदा होने लगती है इसलिए बालों का ख्याल रखना काफी जरूरी हो जाता है।

हेयर फॉल की समस्या

बालों से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या हेयर फॉल की होती है। हेयर फॉल के कारण बालों की खूबसूरती पर पाबंदी लग जाती है।

मेथी का मास्क

बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है, लेकिन मेथी का मास्क बालों के लिए कारगर माना जाता है।

कैसे करें तैयार

मेथी का मास्क तैयार करना काफी आसान है। इस मास्क को तैयार करने के लिए बस आपको 5 मिनट लगेंगे और हेयर फॉल से निजात मिलेगी।

रात में भिगोकर रखें

रात को सोने से पहले मेथी के दानों को पानी में भिगोकर सुबह तक के लिए रखकर छोड़ दें ताकि पेस्ट अच्छे से बन सके।

पेस्ट बनाएं

अब मेथी के दाने को पीसकर उसमें गुलाब जल और नारियल तेल को मिलाएं। इन तीनों को एक साथ रखकर अच्छे से मिक्स करें।

बालों में लगाएं

अब आपका पेस्ट बनाकर तैयार है। इस पेस्ट को बालों में लगभग 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।

अनेक फायदे

मेथी के इस पेस्ट को बालों में लगाने से हेयर फॉल, बालों से रूखापन और डैंड्रफ की समस्याओं से आपको निजात मिलेगी।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शादी से पहले बदल लें ये 5 आदतें, वरना नर्क बन जाएगी जिंदगी