कुछ लोगों को नींद में तेज खर्राटे आते हैं जिसकी वजह से आसपास में बैठे लोगों की नींद हराम हो जाती है। इसके आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
सोते समय रेस्पिरेट्री सिस्टम में रुकावट आने पर शरीर के अंदरूनी सेल्स के कंपन से अनचाही आवाज आती है। कुछ लोगों की थकान या तनाव की वजह से यह होता है।
इसे नजरअंदाज करने की गुंजाइश न करें। आइए जानते हैं कि इस खर्राटे से बचने के लिए किन घरेलू उपचारों को अपनाया जा सकता है।
यदि आप पुदीना का तेल गुनगुने पानी में डालकर गरारा करें तो कुछ ही दिनों में खर्राटे की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी। गुनगुने पानी में पुदीना पत्ता उबालकर भी पी सकते हैं।
आप एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें दो से तीन चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। अब इसे पी लें, थोड़े ही दिनों में आपको अंतर दिखेगा।
आप एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें दो से तीन चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। अब इसे पी लें, थोड़े ही दिनों में आपको अंतर दिखेगा।
जैतून के तेल को नाक में डालने से सांस लेने में होने वाली समस्या दूर हो जाएगी। हर रात सोने से पहले कुछ बूंदे नाक में डाल लें।
देसी घी के सेवन से खर्राटे की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए देसी घी को गर्म करें और इसकी कुछ बूंदों को अपनी नाक में डाल लें।
इस लेख में दी गई सारी जानकारियां सामान्य जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।