मेथी दाने के साथ खाएं शहद, नहीं होंगे ये 4 रोग


By Arbaaj01, Dec 2023 04:40 PMnaidunia.com

मेथी और शहद

मेथी दाना और शहद दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों में गुणकारी तत्व पाए जाते है, जो शरीर के लिए रामबाण साबित होता है।

मेथी

मेथी में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, प्रोटीन और आयरन के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं।

शहद

शहद में कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह वजन कम करने के साथ कई बीमारियों को कंट्रोल करता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

मेथी और शहद का एक साथ सेवन करना कोलेस्ट्रॉल के लिए लाभकारी होता है। इसका सेवन बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकता है।

वजन होगा कम

अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान है, तो रोजाना शहद और मेथी का सेवन करें। ऐसा करने से वजन को कम किया जा सकता है।

पाचन दुरुस्त

पेट शरीर का सबसे अहम हिस्सा होता है, लेकिन गलत खानपान की वजह से अक्सर यह खराब हो जाता है। ऐसी स्थिति में पाचन को दुरुस्त करने के लिए मेथी और शहद का सेवन करें।

सूजन का कम

आमतौर पर कई लोगों के शरीर में सूजन जैसी समस्या हो जाती है। इसको कम करने के लिए भी आप मेथी दाना और शहद का सेवन कर सकते है।

कैसे करें तैयार?

इसको तैयार करने के लिए एक चम्मच शहद और कुछ मेथी दाने लें। दोनों को अच्छे से मिलाकर सेवन करें।

सर्दियों में क्या हो जाते हैं आलसी? झट से सुस्ती दूर करेंगे ये उपाय