Gut Health: आंत स्वस्थ रखने के लिए इन फाइबर युक्त चीजों को खाएं


By Sahil13, Sep 2024 08:06 PMnaidunia.com

फाइबर युक्त फूड्स खाएं

आतें भोजन को पचाती है और इस वजह से उन्हें स्वस्थ रखना जरूरी होता है। आंतों की सेहत के लिए फाइबर युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें।

ओट्स खाएं

फाइबर से भरपूर ओट्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे आप नाश्ते में खा सकते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

सेब खाली पेट खाएं

सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो सेब को खाली पेट खाएं। इससे आंतों को स्वस्थ रखने में काफी हद तक मदद मिलती है। 

ब्रोकली डाइट में शामिल करें

आंतों की सेहत के लिए फाइबर जरूरी होता है। इसके लिए आप ब्रोकली को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस सब्जी को खाने से सेहत को अनेक फायदे मिलते हैं।

बीन्स खाना शुरू करें

बीन्स में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से आंतों की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

पत्तेदार सब्जियां खाएं

हरी सब्जियां खाने से आंतों की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। ऐसे में अपनी डाइट में इस सब्जी को शामिल करें।

गाजर खाएं

फाइबर से भरपूर गाजर का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है। इससे हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

साबुत अनाज

गेहूं, जौ और ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। इससे आंत की सेहत को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।

यहां हमने जाना कि आंतों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह चुकंदर का जूस क्यों पीना चाहिए?