अक्सर शरीर में कमजोरी होने पर लोग तरह-तरह की चीजों का सेवन करते है, ताकि कमजोरी को दूर किया जा सके।
शरीर में ताकत को बढ़ाने के लिए जब भी ड्राई फ्रूट्स खाने के बात आती है, तो लोगों को काजू-बादाम का ही नाम आता है।
काजू-बादाम के अलावा शरीर में तुरंत ताकत बढ़ाने के लिए आप इस पावर फुल ड्राई फ्रूट का सेवन कर सकते है। आइए इस बारे में जानते है।
इस पावर फुल ड्राई फ्रूट का नाम अंजीर है। अंजीर शरीर के लिए काफी लाभकारी माना जाता है, इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है।
अंजीर पोषक तत्व से भरपूर माना जाता है। अंजीर में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन के और बी 6 पाया जाता है।
अंजीर शरीर के ताकत को तो बढ़ता ही है इसके साथ ही अंजीर कई बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है।
अंजीर को खाने से हड्डियां मजबूत होती है, क्योंकि अंजीर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
अगर आप डाइट में अंजीर को शामिल करते है, तो यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में भी कारगर है।