दूर होगी आर्थिक तंगी, रक्षाबंधन पर करें ये उपाय


By Sandeep Chourey21, Jul 2023 10:32 AMnaidunia.com

रक्षाबंधन कब है

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन पर्व 30 या 31 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा।

भाई-बहन का प्रेम

रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है। सभी बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना करती है और भाई सुरक्षा का वचन देता है।

आर्थिक परेशानी

रक्षा बंधन के दिन मां लक्ष्मी को लाल या फिर गुलाबी रंग की राखी चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी दूर होगी और कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

परिवार में प्रेम

रक्षाबंधन के दिन भगवान गणेश को राखी बांधना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार में शांति रहती है और भाई-बहन के बीच मनमुटाव दूर होते हैं।

मंगल होता है मजबूत

रक्षाबंधन के दिन हनुमानजी को राखी बांधने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है और कुंडली में मंगल की स्थिति भी मजबूत होती है। भाई पर कोई संकट नहीं आता है।

बुरी नजर से बचाव

रक्षाबंधन पर बहनें राखी बांधने के बाद फिटकरी को भाई के सिर से 7 बार उल्टी दिशा में घुमा कर फेंक दें। ऐसा करने से बुरी नजर से बचाव होता है।

अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह की ताजा तस्वीरें, देखें कहां तक पहुंचा निर्माण कार्य