अंक शास्त्र में मूलांक की मदद से व्यक्ति के भविष्य के बारे में अनुमानित जानकारी दी जाती है। आइए जानते है मूलांक के जरिए कैसे पता लगाए शादी से जुड़ा राज?
अंकशास्त्र में 1 से लेकर 9 तारीख के बीच जन्में लोगों का मूलांक वहीं तारीख बताई गई है। जबकि जो लोग महीने की 12 तारीख को जन्मे हैं उनका मूलांक 1+2=3 और 16 को जन्मे लोगों का मूलांक 6+1=7 होता है।
अंक शास्त्र में यह भी बताया गया है कि किस मूलांक के लोगों को किस मूलांक वालों से शादी करनी चाहिए। मूलांक के जरिए आप शादी के बारे में भी पता लगा सकते है।
1 मूलांक वालों की जोड़ी अक्सर 2, 4 और 6 मूलांक वालों के साथ ही जमती है। शर्मीले होने के चलते 1 मूलांक वालों की अरेंज मैरिज ही होती है। 2 मूलांक वाले प्यार में समझदारी से काम लेते है। 1,3 और 6 मूलांक वाले इनके अच्छे लव पार्टनर बनते है।
3 मूलांक वाले कम रोमांटिक होते है। प्यार होने पर ये अपने रिश्ते को सच्चे दिल से निभाते है और अपनी मर्जी से शादी करते है। 2,3 और 6 मूलांक वालों से इनकी अच्छी बॉन्डिंग रहती है।
इस मूलांक के जातक अपने रोमांटिक मिजाज के चलते कई बार प्यार में पड़ते है। 1,2,7 और 8 मूलांक वालों से इनकी जोड़ी खूब जमती है। 5 मूलांक वालों की अरेंज मैरिज ही होती है। इस मूलांक के लोगों के लिए 5 और 8 मूलांक वाले अच्छे लाइफ पार्टनर होते है।
6 मूलांक वाले किसी भी मूलांक वालों से शादी कर सकते है। इस मूलांक के लोग सही पार्टनर चुनने में अच्छे नहीं होते है। वहीं 7 मूलांक वालों के लिए 2 मूलांक की लाइफ पार्टनर सबसे अच्छे होते है। इस मूलांक के लोग लव और अरेंज दोनों ही शादी में खुश रहते है।
8 मूलांक के लोग प्यार को शादी तक ले जाते है। इस मूलांक वालों की अरेंज मैरिज ही होती है। वहीं 9 मूलांक वालों के लिए 2 और 6 मूलांक वाले अच्छे लाइफ पार्टनर होते है। इस मूलांक के लोग घरवालों की मर्जी से शादी करना पसंद करते है।
अगर आपको अंक शास्त्र से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com