महिलाओं को गर्भावस्था के पहली तिमाही में ये बदलाव दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में इन लक्षणों को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
अगर आपको सुबह के समय बुखार आने और उल्टी जैसी समस्या महसूस होती है, तो ऐसा गर्भावस्था के पहली तिमाही में होना आम है।
महिलाओं को हर महीने पीरियड्स आते हैं, लेकिन आपका पीरिडस् मिस हो जाए, तो यह गर्भवती होने का संकेत हो सकता है।
अगर आप गर्भवती हैं, तो गर्भाशय पर दबाव बढ़ता है, जिसकी वजह से आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।
गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, ऐसे में काम के दौरान थकान और कमजोरी की समस्या हो सकती है।
कई बार गर्भावस्था के दौरान ब्रेस्ट में भारीपन, हल्का दर्द और रंग में बदलाव हो सकता है। ऐसे में इसे भूलकर इग्नोर ना करें।
अगर आपको भी ये संकेत दिखाई देते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com