आज के समय में बिजी लाइफस्टाइल के कारण शरीर बीमारियों का घर बन चुकी हैं। आज हम देर से सोकर उठते हैं, इसके साथ ही किसी तरह की एक्सरसाइज न करना और खाने में संतुलित पोषक तत्वों की कमी से पुरुषों कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अगर आप भी शारीरिक कमजोरी और थकान जैसी परेशानियों का सामना कर रहें हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे बीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके नसों में जान भर देंगी।
अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिगनेन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने और नसों को मजबूती देने में मदद मिलती है।
तिल के बीज में कैल्शियम, आयरन, जिंक और हेल्दी फैट्स होते हैं। यह नसों को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। यह बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद हैं।
चिया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह स्टैमिना बढ़ता है और मसल्स बनाने में मदद करते हैं। इससे डाइजेशन और एनर्जी लेवल सुधारने में मदद मिलती है।
तुलसी के बीज इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाते हैं। यह शरीर को ठंडक देते हैं और तनाव को कम करने में मदद करते हैं। वेट लॉस में इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।
सूरजमुखी के बीज खाने से शरीर से विटामिन ई की कमी दूर होती है। यह हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से हार्ट हेल्थ सुधारते हैं और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती हैं।
इन फायदों को उठाने के लिए आप इन्हें सुबह भिगोकर खा सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें स्मूदी, दही, दलिया या सलाद में मिक्स कर सकते हैं। इनका रोजाना 1-2 चम्मच काफी है।
पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये सीड्स, नसों में भर देते हैं जान। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com