हिंदू धर्म में कई ऐसे शास्त्रों का वर्णन है जिसमें इंसान की भलाई के लिए कई सारी बातें लिखी गई हैं। उन्हीं में से एक गरुड़ पुराण भी है।
गरुड़ पुराण में कई ऐसे श्लोक लिखे गए हैं, जो धन की देवी माता लक्ष्मी से जुड़ी हुई हैं। इसके अधिष्ठातृ देव विष्णु भगवान हैं।
इस गरुड़ पुराण में यह बात कही गई है कि जाने अनजाने में कई ऐसी गलतियां कर देता है, जो उसके लिए दरिद्रता का कारण बनती है।
गरुड़ पुराण के मुताबिक, गंदे कपड़े पहनने वाले व्यक्ति को मां लक्ष्मी पसंद नहीं करती हैं। ऐसे लोगों से हर कोई दूर रहता है और उसे सम्मान नहीं मिलता।
जो इंसान दूसरे पर चीखते और चिल्लाते रहते हैं उन्हें मां लक्ष्मी बिलकुल भी पसंद नहीं करती। ऐसे स्वभाव वालों से लोग दूरी बनाए रखते हैं।
गरुड़ पुराण में यह बताया गया है कि जो लोग अपनी दांतों को साफ़ नहीं रखते हैं उनसे मां लक्ष्मी नफरत करती हैं। ऐसे लोग आलसी भी होते हैं।
सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में भगवान को याद करना चाहिए। यह समय नींद के लिए नहीं होता है इसमें योग, व्यायाम जैसी चीजें करनी चाहिए।
गरुड़ पुराण में यह बात भी लिखी गई है कि इंसान को अपनी भूख से अधिक नहीं भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप दरिद्र हो सकते हैं।