पैसों की तंगी नहीं करेगी परेशान, करें अलसी के बीज के उपाय


By Sahil13, Dec 2023 08:00 AMnaidunia.com

अलसी के बीज

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, किचन में इस्तेमाल की जाने वाली कुछ चीजों से उपाय भी किए जा सकते हैं। इनमें से ही एक अलसी के बीज भी है।

अलसी के उपाय

आर्थिक परेशानियों से राहत पाने के लिए अलसी के उपाय असरदार है। आइए इन उपायों को आजमाने के तरीके के बारे में जान लेते हैं।

नौकरी में तरक्की

अपने ऑफिस डेस्क पर अलसी के बीज को पीले रंग के कपड़े में बांधकर टांग दें। इसके बाद गुरुवार के दिन बीजों को उतारकर पीपल के पेड़ की जड़ों में गाढ़ आएं। ऐसा करने से तरक्की के मार्ग खुल जाएंगे।

वैवाहिक जीवन के लिए

शादीशुदा जीवन में खुशियां बनाए रखने के लिए आप अलसी का उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए अलसी के बीज को लाल रंग के कपड़े में बांधकर बिस्तर के नीचे रख दें।

धन प्राप्ति के लिए

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए अलसी के बीजों को लाल रंग के कपड़े में रखें। इस पोटली को घर की तिजोरी में रख दें। हालांकि, हर शुक्रवार इसके बीजों को बदलना भी होगा।

मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

इस उपाय को अपनाने के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएंगी। धन की देवी की कृपा से आपके आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।

नकारात्मकता होगी दूर

घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए अलसी के बीजों को काले तिल और सरसों के तेल में भिगोकर रखें। इसके बाद गोबर के कंडे के साथ शाम के समय उसे जला दें।

बीजों को जरूर बदलें

अलसी के कुछ उपायों के लिए जरूरी है कि आप बीजों को एक या दो हफ्ते के अंदर जरूर बदलें। ऐसा न करने पर उपाय का फल नहीं मिलेगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गुरु और शुक्र का 100 साल बाद 'गजलक्ष्मी योग', 3 राशि वाले बनेंगे अमीर