बॉलीवुड की वो फिल्में जो फ्लॉप होने के बावजूद लोगों को आईं पसंद


By Prakhar Pandey20, Jul 2023 01:14 PMnaidunia.com

फ्लॉप फिल्में

कुछ फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी अच्छी लगती है। उन्हीं में से कुछ फिल्में हैं जिनके बारे में आइए जानते हैं।

हीरोपंती

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। लेकिन इसके गाने और लव स्टोरी ने लोगों को खूब प्रभावित किया था और दर्शकों को खूब पसंद आई।

तीस मार खान

फराह खान के निर्देशन में बनी यह मूवी फ्लॉप साबित हुई। इसके बावजूद भी लोगों को इस फिल्म की स्टोरी और कॉमेडी खूब पसंद आई।

टार्जन: द वंडर कार

टार्जन द वंडर कार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में असफल रही। लेकिन मूवी की स्टोरी और कार का कॉसेप्ट दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया।

फुल एंड फाइनल

साल 2007 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद तो किया था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई।

फाइट क्लब

इस मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई।

गुड बॉय बैड बॉय

इमरान हाशमी और तुषार कपूर स्टारर यह फिल्म काफी अच्छी थी और इसके गाने भी अच्छे थे। लेकिन, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम ही साबित हुई।

मेला

मेला मूवी को आज भी खूब पसंद किया जाता है। टेलीकास्ट होने पर लोग अभी भी फिल्म देखना पसंद करते है। लेकिन, यह भी बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई।

कलंक

करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। लेकिन फिल्म के गाने, कॉस्टयूम और कुछ सीन जो दर्शकों को खूब पसंद आई।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

निक्की तंबोली के सिजलिंग फैशन सेंस देख क्रेजी हो जाएंगे आप