चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाते हैं ये फूल


By Sahil20, Jul 2024 03:02 PMnaidunia.com

चेहरे के लिए फूलों का इस्तेमाल

फूलों की खुशबू सभी को पसंद आती है। शायद आपको हैरानी होगी कि आपके कुछ पसंदीदा फूल चेहरे को भी चमकदार बना सकते हैं।

चमेली के फूल

चेहरे पर नेचुरल निखार लाने के लिए चमेली के फूल का पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर अप्लाई करने से दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।

गुड़हल के फूल

बालों से लेकर चेहरे के लिए गुड़हल के फूल फायदेमंद होते हैं। गुड़हल का पेस्ट चेहरे पर अप्लाई करने से गंदगी भी दूर हो सकती है।

गेंदे के फूल

एंटी बैक्टीरियल गुण से भरपूर गेंदे के फूल को भी स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से मुंहासों की समस्या दूर हो जाती है।

एलोवेरा पेस्ट के साथ गेंदे के फूल

अगर आप चाहे तो गेंदे के फूल के पेस्ट को एलोवेरा जेल में मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इन दोनों के मिश्रण से चेहरे संबंधी ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाती हैं।

गुलाब की पंखुड़ियां

दूध और ग्लिसरीन में मिलाकर गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट तैयार कर लें। इस फूल का इस्तेमाल करने से चेहरे पर नेचुरल निखार आता है।

कमल का फूल

स्किन केयर रूटीन में कमल के फूल का पेस्ट शामिल करें। इस फूल को दूध और मसूर दाल के साथ मिलाकर लगाने से चेहरे की झुर्रियां दूर हो जाती हैं।

अपराजिता का फूल

चेहरा साफ करने के लिए अपराजिता के फूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा को कई तरीके से लाभ पहुंचाते हैं।

यहां हमने जाना कि फूलों को चेहरे पर लगाने से क्या फायदा मिलता है। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किस विटामिन की कमी से मांसपेशियों में दर्द होता है?