आर्थिक परेशानियों से छुटकारा दिलाने वाले वास्तु उपाय


By Ayushi Singh31, Mar 2025 03:40 PMnaidunia.com

वास्तु के अनुसार, कुछ उपायों को अपनाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इससे जीवन में कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कौन-से उपाय अपनाएं-

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई नियम बताए गए है, जिसका पालन करने से धन से संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

मनी प्लांट लगाएं

वास्तु के अनुसार, घर में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह पौधा धन को आकर्षित करता है और मां लक्ष्मी का वास होता है।

विंड चाइम

घर की पश्चिम दिशा में विंड चाइम लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन लाभ का योग बनता है।

ताजे फूल

कहा जाता है कि घर को ताजे फूल से सजाने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है।

तुलसी का पौधा

वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है और इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है, उन्हें धन की देवी कहा जाता है। इससे पैसों की तंगी दूर होती है।

तिजोरी के सामने आईना

माना जाता है कि तिजोरी के सामने आईना होने से आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती है और इससे धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।

आर्थिक परेशानियों से छुटकारा दिलाने वाले वास्तु के ये उपाय अपनाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

इंसान के मरने के बाद उसके मुंह में सोना क्यों रखा जाता है?