डेंगू होने पर WHO की इन 5 टिप्स को करें फॉलो


By Arbaaj23, May 2025 08:40 AMnaidunia.com

डेंगू होने पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के बताए टिप्स को फॉलो करना चाहिए। डॉक्टर दवा लेने के साथ ही वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की बातों पर भी अमल करना चाहिए।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन 5 टिप्स

यह ऑर्गेनाइजेशन विश्व भर में हेल्थ पर काम करती है। इस संस्था का लक्ष्य लोगों को स्वास्थ्य के उच्चतम स्तर को प्राप्त करना है।

आराम करें

डेंगू होने पर मरीज को ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन अनुसार, आराम करने से जल्दी रिकवर हो सकते है।

पानी वाली चीजें पिएं

डेंगू के मरीजों को ज्यादा से ज्यादा पानी वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप सादा पानी, नारियल पानी और जूस डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पैरासिटामोल खाएं

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन अनुसार, डेंगू के मरीजों को पैरासिटामोल खानी चाहिए। यह डेंगू के कारण होने वाले बुखार को कम करता है।

इन दवाओं से बचें

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन अनुसार, डेंगू होने पर इबुप्रोफेन और एस्पिरिन जैसी गैर-स्टेरायडल और एंटी-इंफ्लेमेटरी वाली दवाओं से बचाना चाहिए।

डॉक्टर से मिलें

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन अनुसार, अगर आपको डेंगू के गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर लक्षणों के बारे में बताना चाहिए।

डेंगू के लक्षण दिखने पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के 5 टिप्स को फॉलो करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में रोजाना एक चम्मच शहद खाने के फायदे