अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो घर का खाना ही खाएं। जंक फूड से परहेज करें। साथ ही बटर चिकन को भी न कहें।
डाइट में सूरजमुखी के बीज, ताजे फल और दूध का सेवन करें। खाने में रोटी, दाल, सब्जी, दही और बटर मिल्क का सेवन कर सकते हैं।
सेहतमंद रहने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
आजकल बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कई प्रकार के डाइट प्लान ट्रेंडिंग में हैं। इनमें एक इंटरमिटेंट फास्टिंग प्लान है। इसमें शाम 7 बजे बाद कुछ नहीं खाते।
इस डाइट प्लान को फॉलो करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हालांकि, इससे शरीर में कमजोरी आ सकती है। इसके लिए प्रोटीन रिच फूड का सेवन करें।
मैदे से बनी रोटी, सफेद चावल, पास्ता, नूडल्स, चीनी, शहद का सेवन कम से कम करें। साबूत अनाज, चोक वाला आटा, मिक्स अनाज की रोटी का इस्तेमाल करें।
अकसर लोग खाना खाने के बाद मीठा खाते हैं, यह आदत बदलें। खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक्स या जूस लेने से बचें। देर रात खाना खाने से बचें।