Chanakya Niti: अपनाएं चाणक्य नीति के यह उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी


By Sameer Deshpande11, Feb 2023 03:03 PMnaidunia.com

नीतियां कारगर हैं

दुनिया के महान अर्थशास्त्रियों में एक चाणक्य कुशल राजनीतिज्ञ व दार्शनिक भी थे। उन्हें कौटिल्य भी कहा जाता था। उनकी नीतियां कारगर रही हैं।

धन की नहीं होगी कमी

जीवन में यदि आप धन कमाना चाहते हैं, तो चाणक्य नीति में कुछ जरूरी बातें बताई गई हैं। इन उपायों को आजमाकर देंखे कभी धन की कमी नहीं रहेगी।

आत्मविश्वास बढ़ता है

चाणक्य के अनुसार, जब व्यक्ति के पास पैसा होता है तो उसकी आंखों में अलग ही आत्मविश्वास दिखता है। पैसा व्यक्ति के भौतिक सुख के लिए जरूरी है।

नहीं तो घटता है

पैसा आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है। वहीं पैसों की कमी से आत्मविश्वास भी कम होता है।

नकारात्मकता से दूर रहें

जीवन में पैसा कमाना चाहते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो जीवन में बाधा पैदा करते हैं।

हार नहीं मानें

मनोबल कम करने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। साथ ही राह में आने वाली बाधाओं से हार नहीं माननी चाहिए।

संचित करें

बुरे समय में पैसा ही काम आता है। इसलिए बुरे समय के लिए पैसों को संचित करना चाहिए।

नहीं तो होगा परेशानी

जरूरत पड़ने पर ही पैसों का खर्च करें। यदि कोई लापरवाही से खर्च करता है तो भविष्य में उसे परेशानी हो सकती है।

जानिए कब है रंगभरी एकादशी