नेल्स को हेल्दी और आकर्षक बनाए रखने के लिए उनकी केयर करनी बेहद जरूरी होती है। आप कुछ नेचुरल उपाय अपनाकर नेल्स की खूबसूरती और सेहत को बरकरार रख सकती हैं।
पपीते को मैश करें। इसमें नींबू का रस, विनेगर मिक्स करें। अपने नाखूनों को इस मिश्रण में कम से कम 20 मिनट के लिए भिगोएं और फिर अपने नेल्स और आसपास की त्वचा की मालिश करें।
गुलाब जल में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल व एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह नाखूनों के अंदरूनी भाग को साफ करता है और इसे हर समय नमी युक्त रखता है।
अनानास का टुकड़ा लेकर उसे अच्छी तरह मैश करें। इसके बाद इसमें सिरका मिलाएं। अब अपने नेल्स को क्यूटिकल्स तक इस मिश्रण में डुबोएं और फिर नेल्स की मालिश करें। इससे नेल्स व क्यूटिकल्स साफ्ट रहेंगे।
लहसुन को दो हिस्सों में काटकर उसे नाखूनों के अंदरूनी भाग पर रगड़कर लगाएं। आप एक लहसुन की फली भी काट सकती हैं और उसमें से रस निकालकर इसका इस्तेमाल नेल हार्डनर के रूप में करें।
नाखूनों को तेल से मॉइस्चराइज करें ताकि वे लचीले और मजबूत बने रहें। शरीर के अन्य बाहरी अंगों की तरह नाखूनों को भी हाइड्रेटेड रखने से इनकी खूबसूरती और सेहत बरकरार रहती है।