घर बनवाते समय अगर वास्तु का ध्यान नहीं रखा जाए तो वास्तुदोष का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि सीढ़ियों का वास्तु दोष दूर करने के लिए कौन-सा उपाय अपनाएं-
वास्तु के अनुसार, सीढ़ियों को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि सीढ़ी उत्तर दिशा से शुरू होकर दक्षिण दिशा में खत्म होना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, हमेशा सीढ़ियों के नीचे सफाई रखनी चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है और सुख-शांति बनी रहती है।
सीढ़ियों का निर्माण करवाते समय उसका काम कभी-भी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि पूरा काम करवाना चाहिए।
सीढ़ियों का वास्तु दोष दूर करने के लिए उसके नीचे कपूर की डिबिया रख देनी चाहिए और उसके डिब्बे को बंद नहीं रखना चाहिए।
सीढ़ियों के बीच में एक घंटी या शीशा लगा सकते हैं। वास्तु में सीढ़ी के दोनों छोरों पर गेट बनवाना भी शुभ माना गया है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
सीढ़ियों का वास्तु दोष दूर करने के लिए ये उपाय अपनाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM