बिना जिम जाए बॉडी बनाने और सेहतमंद रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स


By Hemraj Yadav29, Apr 2023 02:48 PMnaidunia.com

सीढ़ी चढ़ें

सीढ़ी चढ़ने और उतरने से पैरों में मजबूती आती है। ब्रिस्क वॉकिंग सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर भी इसकी सलाह देते हैं।

स्कीपिंग करें

स्कीपिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे पूरे शरीर में रक्त संचार होता है। इसे करने से कैलोरी बर्न होती है। हृदय सही से कार्य करता है। हाथों और पैरों में मजबूती आती है।

ट्रैकिंग करें

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो ट्रैकिंग अवश्य करें। कुछ लोग शौक से भी एडवेंचर ट्रिप ट्रैकिंग के लिए जाते हैं। इसके अलावा, आप डांसिंग का भी सहारा ले सकते हैं।

जुंबा डांस करें

आजकल जुंबा डांस ट्रेंडिग में है। इस डांस को करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। खासकर, कैलोरी बर्न करने के लिए यह सबसे सरल और आसान है।

प्रोटीन लें

सही मात्रा में बॉडी को प्रोटीन नहीं मिलेगा तो, आप किसी भी कंडीशन में बॉडी नहीं बना सकते हैं। इसलिए प्रोटीन युक्त डाइट का सेवन करे। जैसे : दूध, दही, अंडा, मछली।

संतुलित आहार लें

यदि आप बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपको पता होनी चाहिए हर रोज कितना आहार लें। संतुलित आहार का अर्थ है कि विभिन्न प्रकार के भोजन का सही अनुपात में सेवन करना।

तनाव से दूर रहे

तनाव कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन भी बढ़ा देता है, और यह आपके शरीर को वसा जोड़ने और मांसपेशियों के ऊतकों को जलाने के लिए प्रेरित करता है। इस कारण कभी शरीर नहीं बन पाता है।

इन चीजों से बचें

बॉडी बनाने के लिए आपको, जंक फ़ूड और मीठा खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही ताली हुई चीजों से भी दूरी बनाएं।

तंदुरुस्ती के लिए रोज सवेरे खाएं ये चीजें