घर में बुद्ध प्रतिमा स्थापित करें तो इन वास्तु नियमों का करें पालन


By Sandeep Chourey03, May 2023 01:46 PMnaidunia.com

बुद्ध पूर्णिमा कब है

इस साल बुद्ध पूर्णिमा 5 मई 2023 को उत्साह के साथ मनाई जाएगी। यदि आप भी घर में बुद्ध प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं तो इन वास्तु नियमों को जरूर पालन करें -

परेशानियों का अंत

धार्मिक मान्यता है कि घर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने से सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। जीवन सभी तरह की परेशानियों का अंत होता है।

सकारात्मक ऊर्जा

वास्तु के मुताबिक घर के दाहिने कोने में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

फर्श पर न रखें मूर्ति

घर में जब भगवान बुद्ध की प्रतिमा लेकर आए तो मूर्ति को फर्श पर नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ऐसा करने की मनाही है।

ये रखें सावधानी

घर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा हमेशा अपनी आंखों के समानांतर या ऊंचे स्थान रखना चाहिए। घर में किसी सदस्य का पैर भगवान बुद्ध की ओर नहीं होना चाहिए।

साफ सफाई

भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने के बाद आसपास की जगहों को हमेशा साफ रखें। हवा को शुद्ध करने के लिए रोजाना घर में खुशबूदार अगरबत्ती जलाएं।

बेडरूम में न रखें मूर्ति

किचन, बाथरूम या बेडरूम में भगवान बुद्ध की प्रतिमा नहीं स्थापित करें। भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समीप जूते के डिब्बे या बिजली से चलने वाले उपकरण न रखें।

आशीर्वाद वाली मुद्रा

घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए आशीर्वाद मुद्रा वाली भगवान बुद्ध की प्रतिमा घर में स्थापित करें। इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है।

लेटे हुए भगवान बुद्ध

घर में यदि आप लेटे हुए भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं तो पश्चिम की ओर मुख करके प्रतिमा को रखें। सोते हुए भगवान बुद्ध ज्ञान और मुक्ति का प्रतीक है।

Vastu Tips: स्टडी रूम ऐसा होगा तो बच्‍चे करेंगे टॉप