माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। उनकी कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
भक्तगण माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए घर में मूर्ति रखते हैं और उसकी पूजा करते हैं। माता लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से करने पर घर में खुशहाली आती है।
वास्तु में सभी चीजों के लिए कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसमें माता लक्ष्मी की मूर्ति से संबंधित कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करना चाहिए।
घर में माता लक्ष्मी की एक ही मूर्ति रखनी चाहिए। एक से अधिक मूर्तियां रखने से नेगेटिविटी आती है और कार्यों में बाधा आती है।
माता लक्ष्मी की मूर्ति घर के मंदिर में रखनी चाहिए। इसे कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। लक्ष्मी जी की मूर्ति को चौकी या टेबल पर भी रख सकते हैं।
वहीं माता लक्ष्मी की मूर्ति को रखने की शुभ दिशा उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण मानी गई है। इस दिशा में मूर्ति रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
माता लक्ष्मी की तस्वीर खरीदते समय ऐसी मूर्ति ही चुनें, जिसमें माता लक्ष्मी कमल पर विराजमान हों। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि मूर्ति टूटी हुई या खंडित न हो।
माता लक्ष्मी की मूर्ति को गणेश जी के साथ में रखा जाता है। गणेश जी के साथ में मां लक्ष्मी की तस्वीर दाईं ओर रखनी चाहिए और भगवान विष्णु के साथ बाईं ओर रखनी चाहिए।
माता लक्ष्मी की मूर्ति से जुड़ी इन वास्तु टिप्स का पालन करना चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com