Vastu Tips: इन वास्तु टिप्स को करें फॉलो, घर में नहीं होगी पैसों की कमी


By Anil Tomar28, Jun 2023 12:27 PMnaidunia.com

कीमती सामान का बाक्स रखें उत्तर की ओर

उत्तर दिशा धन और ऐश्वर्य के देवता भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है। इसलिए हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह आपके लिए सौभाग्य लाता है और धन को दोगुना करता है।

दक्षिण में रखें पैसों का बैग

घर में पैसे का बैग भी उत्तर दिशा में रखें। पैसे या कीमती सामना के बॉक्स का दरवाजा कभी भी दक्षिण की ओर नहीं होना चाहिए। धन की देवी लक्ष्मी दक्षिण से यात्रा करती हैं और उत्तर में वास करती हैं।

घर रखें हरे भरे पौधे

हरे-भरे पौधे न केवल सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं बल्कि मन को भी शांत करती है। घर में लक्ष्मी बनी रहें इसके लिए घर में मनी प्लांट जैसे पौधे लगा सकते हैं। हरे फूलदान में मनी प्लांट रखना अच्छा होता है।

कोनों व दीवारों के किनारे न रखे सामान

डेस्क के चारों कोनों में या दीवारों के किनारों के पास कोई कीमती सामान या पैसा ना रखें। खासकर ईशान कोण, दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम कोने में पैसे का बैग बिल्कुल ना रखें।

तिजोरी का दरवाजा रखें उत्तर की ओर

तिजोरी का दरवाजा भी उत्तर दिशा में रखना चाहिए। हो सके तो साउथ जोन से पूरी तरह परहेज करें। ऐसा माना जाता है कि यह दुर्भाग्य लाता है और इससे धन टिकती नहीं है।

बेड पर बैठकर न खाएं खाना

डेस्क या बेड्स पर बैठकर बिल्कुल भी खाना न खाएं। यह स्वास्थ्य और व्यवसायों के कामकाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

डायनिंग एरिया के पास रखें पानी भरकर

घर के डाइनिंग एरिया में पानी से भरा थाल रख सकते हैं। इसके अलावा आपने डेस्कटॉप या मोबाइल स्क्रीन पर बहते पानी की कोई फोटो लगा सकते हैं।

घर में इस दिशा में रखें मोर पंख, क्लेश कटेगा