Vastu Tips: धन-दौलत के लिए खतरा है घर में मौजूद ये 5 चीजें


By Sahil08, Sep 2023 08:00 AMnaidunia.com

वास्तु

वास्तु शास्त्र में सुखद जीवन जीने के लिए कई सारी बातें बताई गई हैं, जिन्हें फॉलो करने से व्यक्ति के जीवन की ज्यादातर परेशानियां दूर हो सकती हैं।

वास्तु दोष

वास्तु दोष के प्रभाव से घर की सुख-शांति समाप्त हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप जान लें किन चीजों से घर में वास्तु दोष होता है।

खराब नल

वास्तु में नल से टपकते पानी को वास्तु दोष माना गया है। ऐसा कहा गया है कि जिस तरह नल से पानी टपक-टपक कर खराब हो जाता है। यह धन की बर्बादी की ओर संकेत करता है।

तुलसी का सूखा पौधा

वास्तु में तुलसी के सूखे पौधे को रखना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि घर में रखा सूखा तुलसी का पौधा कंगाली को आकर्षित करता है।

टूटा हुआ शीशा

अगर आपके घर में टूटा शिशा है तो इसे तुरंत बदल लें। यह नकारात्मकता को आकर्षित करता है और आर्थिक तंगी की ओर संकेत देता है।

टूटा हुआ शीशा

अगर आपके घर में टूटा शिशा है तो इसे तुरंत बदल लें। यह नकारात्मकता को आकर्षित करता है और आर्थिक तंगी की ओर संकेत देता है।

तिजोरी की दिशा

वास्तु में उल्लेख है कि धन संचय करने की जगह यानी तिजोरी को हमेशा उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए। ऐसा करने से कभी भी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

पानी निकासी की दिशा

वास्तु में कहा गया है कि घर से बाहर निकलने वाले जल की निकासी ऐसी होनी चाहिए कि जल उत्तर या पूर्व दिशा से ही बाहर निकले।

सुख-समृद्धि

वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही, जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भगवान कृष्ण से सीखे जिंदगी जीने का सही तरीका