आजकल खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल के कारण पुरुषों को कमजोरी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी खाने के चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से कमजोरी आपके आसपास भी नहीं भटकेगी।
अलसी के बीज का सेवन दूध के साथ करने से ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसके सेवन से बीमारियां आपके आसपास भी नहीं भटकती हैं।
कमजोरी को दूर भगाने के लिए गाजर एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आप रोजाना दो गाजर खा सकते हैं।
बादाम और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और प्रोटीन होता है, जो शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करता है।
अश्वगंधा और शतावरी को आयुर्वेद में शक्ति बढ़ाने वाली जड़ी-बूटियां माना जाता है। अश्वगंधा पाउडर को गुनगुने दूध के साथ पीने से थकान और कमजोरी दूर होती है।
कद्दू के बीज जिंक और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना एक चम्मच कद्दू के बीज खाने से शरीर को ताकत मिलती है।
केला पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, इसके नियमित सेवन से मसल्स मजबूत होती हैं। पपीता पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com