एक्सपर्ट के अनुसार, दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स की मात्रा होती है। जिसकी वजह से शरीर स्वस्थ रहता है। आइए जानते हैं, दूध कब पीना चाहिए
सुबह के समय दूध पीना सही माना जाता है, लेकिन ऐसा हर किसी के लिए सही नहीं होता है। छोटे बच्चों के लिए सुबह दूध पीना फायदेमंद होता है, जबकि बड़ों के लिए सुबह दूध पीना नुकासनदेह हो सकता है।
विज्ञान के मुताबिक, रात के समय दूध पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। रात में दूध पीने से शरीर रिलैक्स होता है और हड्डियां मजबूत होती है।
अगर आप एक्सरसाइज या योग कर रहे हैं, तो ऐसे में योग करने के बाद 30-45 मिनट बाद दूध का सेवन करना फायदेमंद होता है।
दूध पीने से पहले खट्टे फल जैसे कि संतरा, नींबू और किसी भी तरह के खट्टे फल का सेवन करने से अपच की समस्या हो सकती है।
जिन लोगों को लैक्टोज से एलर्जी या दूध पीने के बाद गैस, दर्द और दस्त की समस्या होती है, उन्हें दूध का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
अगर आपको दूध का सेवन करने के बाद किसी तरह की समस्या या एलर्जी होती है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com