सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये चीजें


By Prakhar Pandey12, Nov 2023 08:45 AMnaidunia.com

सर्दियों में गर्मी

सर्दियों में गर्मी के अहसास के लिए जरूरी हैं कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। आइए जानते हैं ठंड में खुद को गर्म रखने के लिए क्या चीजें खानी चाहिए।

गुड़

ठंड के मौसम में गुड़ खाना बेहद फायदेमंद होता है। यह एक हाई कैलोरी फूड है जिसे आप चाय या दूध के माध्यम से खा सकते है। सर्दियों के मौसम में यह भी आपको गर्म रखने का काम करता है।

अदरक की चाय

अदरक की चाय लोगों की हर मौसम में पसंद होती है। अदरक का प्रयोग चाय से लेकर भोजन तक सभी चीजों में होता है। यह हमारे डाइजेशन सिस्टम के लिए बेहतर होता है।

अंडे खाएं

अंडे में प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्व मिलते है। सर्दियों में शरीर को गर्म करने के लिए आप इसे ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।

शहद का सेवन

सर्दियों में शहद का सेवन भी फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शरीर में गर्मी पैदा करने तक के लिए शहद बेहद काम की चीज होती है।

सूप

सर्दियों में सूप शरीर को गर्म रखने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प होता है। इसमें आप कई प्रकार की सब्जियां मिलाकर तैयार करने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती है।

दूध

हल्दी वाली दूध भी ठंड में खुद को बीमारियों और सर्दी से बचाने के लिए बेस्ट होता है। इसके अंदर कैल्शियम विटामिन ए, विटामिन B12 और प्रोटीन पाया जाता है।

खजूर खाएं

खजूर में विटामिन और मिनरल्स पाएं जाते है। गर्म तासीर वाला यह नट शरीर को अंदर से गर्म रखता है। इसको आप सीमित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शरीर में विटामिन-डी की कमी के होते हैं ये संकेत