अगर कोई व्यक्ति यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हो रहा है तो उसे प्यूरिन पाए जाने वाले खानपान से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए।
प्यूरिन एक केमिकल होता है, जो हमारे शरीर में भी पाया जाता है। ज्यादा प्यूरिन से यूरिक एसिड बढ़ता है जो दिल के साथ कई बिमारियों का कारण बनता है।
हड्डियों को अंदर से खोखला करने का काम हाई यूरिक एसिड करता है। इसके साथ-साथ गठिया और डाइबिटीज जैसी बिमारियों को बुलावा देता है।
प्यूरिन युक्त खाद्य पदार्थ शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाने का काम करती है। इसलिए ऐसी चीजों का सेवन अपने डाइट में कम करने के लिए सोचना चाहिए।
मीठी चीजें शरीर में प्यूरिन की मात्रा बढ़ाने का काम करती है। इसके सेवन से आपके अंदर यूरिक एसिड की समस्या पैदा हो सकती है।
जो व्यक्ति यूरिक एसिड की समस्या से पहले से ही जूझ रहे हैं उन्हें खासकर मीठी चीजों को खाना कम कर देना चाहिए।
यूरिक एसिड जैसी समस्या से अगर आप छुटकारा पाना चाह रहे हैं, तो आपको शराब को अलविदा कहने की जरूरत है।
शराब के सेवन से आपका शरीरी डिहाइड्रेट होता है। इसके साथ-साथ यह लिवर की बिमारियों का घर भी बन सकता है।