रोजाना 8 से 9 घंटे तक ऑफिस में काम करने वाले लोगों का डेली रूटीन काफी बिजी हो जाता है। ज्यादातर लोग वर्कप्लेस प्रेशर की वजह से हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं।
ऑफिस में एक ही जगह बैठकर घंटों तक काम करना आपके शरीर को कई तरह की परेशानी दे सकता है। साथ ही, आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
आज आपको बता रहे हैं कि वर्कप्लेस के माहौल की वजह से आप किस तरह की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं और इसके लक्षण क्या होते हैं।
जोड़ों का दर्द पहले बढ़ती उम्र की वजह से वृद्ध लोगों को होता था, लेकिन वर्तमान समय में एक ही जगह बैठकर काम करने वाले लोगों को भी इसकी शिकायत होने लगी है।
चेयर पर लंबे समय तक बैठे रहने से आपको कमर दर्द की परेशानी भी हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको लंबे समय तक बैठना नहीं चाहिए।
आज के समय में काम के प्रेशर की वजह से डिप्रेशन होना आम बात हो गई है। ऑफिस में होने वाली चीजों की वजह से ज्यादातर लोगों का मूड तक खराब रहता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठे रहने से थकान हो सकती है। अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आपको इसे संकेत के तौर पर देखना चाहिए।
ऐसा कहा जाता है कि पीठ दर्द की परेशानी उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनका वजन बढ़ता रहता है। पीठ दर्द से बचने के लिए आपको वजन पर नियंत्रण करना होगा।