ये फूड्स खाने से आंतें बनती हैं हेल्दी, बढ़ते हैं गुड बैक्टीरिया


By Arbaaj13, Apr 2025 10:49 AMnaidunia.com

पेट को दुरुस्त रखने के लिए आंतों को भी हेल्दी रखना जरूरी है। आंतें कमजोर होने से पाचन पर बुरा असर पड़ता है।

आंतों के लिए फूड्स

आंतों को हेल्दी बनाने और गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए कुछ शानदार चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आंतों के लिए क्या अच्छा होता है।

फाइबर फूड्स आंतों के लिए अमृत

आंतों को हेल्दी बनाने के लिए फाइबर फूड्स का सेवन करना चाहिए। फाइबर वाली चीजों को आंतों के लिए अमृत माना जाता है।

दही खाएं

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ ही आपकी आंतों को भी दही हेल्दी बनाता है। दही का सेवन करना कम से कम आधा कटोरा करें।

नट्स खाएं

नट्स का सेवन करने से भी आंतें हेल्दी और गुड बैक्टीरिया बढ़ते है। दरअसल, नट्स में भरपूर फाइबर पाया जाता है।

ब्राउन राइस खाएं

आंतों को हेल्दी बनाने के लिए डाइट में ब्राउन राइस को शामिल करना चाहिए। ब्राउन राइस में भी फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है।

केला खाएं

आंतों के लिए केले का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। केला खाने से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कुंदरू खाने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है?