सर्दियों में सताता है घुटनों का दर्द, खाएं ये फूड्स


By Sahil03, Jan 2024 03:19 PMnaidunia.com

घुटनों का दर्द

कुछ लोग उम्र से पहले ही घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं। खासकर सर्दियों के दिनों में जोड़ों में होने वाले दर्द की परेशानी बढ़ जाती है।

हेल्दी फूड्स खाएं

घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए आप कुछ हेल्दी फूड्स को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में जरूरी तत्वों की कमी नहीं होगी।

पत्तेदार सब्जियां

ब्रोकली, पत्ता गोभी ऐसी हरी सब्जियां हैं, जिनका सेवन करने से शरीर में सूजन पैदा करने वाले एंजाइम कम हो जाते हैं। इसके अलावा, जोड़ों का दर्द भी कम होता है।

फल

घुटनों की सूजन कम करने के लिए डाइट में कुछ फायदेमंद फलों को जरूर शामिल करें। संतरा, स्ट्रॉबेरी, चेरी आदि ऐसे फल हैं, जो घुटनों के दर्द को कम कर सकते हैं।

दूध

घुटनों की कमजोरी को दूर करने के लिए दूध का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। बता दें कि इसमें कैल्शियम और विटामिन डी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

हल्दी और अदरक

हल्दी और अदरक में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सेहत को अनेक फायदे पहुंचाते हैं। दर्द से आराम पाने के लिए इसका इस्तेमाल औषधि के तौर पर किया जाता है।

मेवे खाएं

विटामिन और प्रोटीन से भरपूर मेवे का सेवन करना भी शरीर को अंदर से मजबूत करता है। घुटनों या पैरों में दर्द होने पर इसका सेवन जरूर करें।

पपीता भी फायदेमंद

पपीते में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस वजह से इसका सेवन करना जोड़ों की हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ऊनी कपड़े पहनकर सोने से क्या होता है?