ऊनी कपड़े पहनकर सोने से क्या होता है?


By Sahil03, Jan 2024 03:00 PMnaidunia.com

ऊनी कपड़े पहनना

ठंड के दिन शुरू होते ही सभी ऊनी कपड़े पहनने लगते हैं। सर्दी से बचने के लिए ऐसा करना सही भी है, लेकिन सवाल खड़ा होता है कि गर्म कपड़े पहनकर सोने से क्या होता है।

ऊनी कपड़े पहनकर न सोएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि ठंड के दिनों में ऊनी कपड़े पहनकर सोने से बचना ही बेहतर होता है। दरअसल, यह एक आदत शरीर को कई नुकसान पहुंचा सकती है।

सेहत के लिए खतरनाक

सर्दियों में अगर आप स्वेटर या कोई भी ऊनी कपड़ा पहनकर सोते हैं तो ऊपर का तापमान कम हो जाता है। हालांकि, शरीर का अंदरूनी तापमान रेगुलेट नहीं हो पाता है।

एलर्जी बढ़ेगी

ऊनी कपड़े पहनकर सोने से स्किन एलर्जी भी आपको परेशान कर सकती है। इसके अलावा, खुजली और कई स्किन रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है।

पैरों में हो सकते हैं छाले

कुछ लोगों के पैर ज्यादा ठंडे रहते हैं। इससे बचने के लिए अधिकतर लोग गर्म मोजे पहन लेते हैं, लेकिन इसकी वजह से पैरों में छाले हो सकते हैं।

हार्ट पेशेंट करें परहेज

हार्ट पेशेंट को भूलकर भी गर्म कपड़े पहनकर नहीं सोना चाहिए। इसकी वजह से उन्हें घबराहट, सांस न आने की परेशानी हो सकती है। साथ ही, दिल की सेहत के लिए भी ऐसा करना खतरनाक है।

सांस लेने में परेशानी

यदि आपको सांस से संबंधित बीमारी है तो स्वेटर या गर्म कपड़े पहनकर सोने से बचें। दरअसल, इस तरह के कपड़ों को पहनने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

बीपी लो की समस्या

रात के समय गर्म कपड़े पहनकर सोने से शरीर का तापमान गर्म हो जाता है। इसकी वजह से शरीर में बेचैनी और घबराहट की शिकायत होने लगती है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ठंड में बढ़ जाता है BP तो इन बातों का रखें ध्यान