बाल की समस्याएं अब आम हो चुकी है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोगों को बालों की समस्या हैं। आइए जानते है हेल्दी बालों को कैसे रखें।
डेली डाइट केवल बॉडी को फिट रखने के लिए ही नहीं बल्कि बालों को भी हेल्दी रखने के लिए जरूरी होती है।
बालों की समस्या से निजात पाने के लिए शैंपू और कंडीशनर से कहीं ज्यादा कारगर डेली खाने वाले फूड्स होते है। इन फूड्स में विटामिन ए और प्रोटीन पाए जाते है।
बालों के लिए नट्स काफी कारगर होता है। नट्स जिंक का अच्छा सोर्स होता है, जो कि बालों को हेल्दी रखता है।
हरी सब्जियां बालों को हेल्दी बनाने के लिए फायदेमंद मानी जाती है। पालक में विटामिन ए और आयरन पाया जाता है। इसके सेवन से बाल मुलायम और शाइन करते है।
बालों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में विटामिन सी का होना जरूरी है। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए बैरीज को डेली डाइट में शामिल करना चाहिए।
खट्टे फल सेहत के लिए फायदेमंद तो होते ही है साथ ही बालों को भी मजबूत बनाते है। खट्टे फलों में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।