गले में जलन से राहत पाने के घरेलू नुस्खे


By Arbaaj11, Jun 2023 04:03 PMnaidunia.com

गले में जलन

आजकल गले में जलन की समस्या आम है। कुछ ठंडा या गर्म खाने से अक्सर गले में जलन की समस्या होती है।

कारण

गले में जलन वैसे एसिड रिफ्लक्स के कारण होती है, लेकिन इसके अलावा धूम्रपान, और एलर्जी, जुकाम के कारण भी हो सकता है।

शहद

गले के जलन से राहत पाने के लिए शहद का सेवन बेहद ही कारगर होता है। शहद में एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते है जिस कारण फौरन राहत मिलती है।

नारियल पानी

नारियल पानी में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण मौजूद होते है। नारियल पानी पीने से गले के जलन से जल्द ही राहत मिलती है।

नमक पानी

गले में जलन के लिए सबसे प्रसिद्ध नमक पानी का उपाय माना जाता है। गर्म पानी में नमक मिलाकर उससे गरारे करने से गले के जलन से छुटकारा पाया जा सकता है।

हल्दी

गले के जलन से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का घरेलू नुस्खा भी फायदेमंद होता है। पानी में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से जलन से राहत मिलती है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अपना लें ये देसी तरीके, चमक उठेगा आपका किचन