शरीर में हर प्रकार के पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी होता हैं। अगर आप की बॉडी में पोटेशियम की कमी हैं तो जरूरी हैं कि आप इन चीजों का सेवन करें।
पोटेशियम शरीर में ब्लड प्रेशर को बनाए रखने और पोषक तत्वों को कोशिकाओं तक पहुंचाने में काम आता हैं। पोटेशियम युक्त फूड्स शरीर में नसों और मांसपेशियां के काम में भी मदद करते हैं।
रोजाना नारियल पानी पीने से भी शरीर की पोटेशियम की जरूरतें पूरी होती हैं। कोकोनट वाटर के सेवन शरीर में पोटेशियम की कमी भी दूर होती हैं।
शरीर से पोटेशियम की कमी दूर करने के लिए आप हरी सब्जियां जैसे कि बीन्स, हरी मटर, भिंडी, पालक भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप आलू को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
सूप में आप टोमैटो सूप या टमाटर का जूस भी पी सकते हैं। जबकि मसूर की दाल में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता हैं।
पोटेशियम की कमी को दूर करने में केला, खुबानी, शकरकंद, खरबूजा, ऐवोकेडो का सेवन कर सकते हैं।
किशमिश को सबसे हाई पोटेशियम ड्राई फ्रूट्स में रखा जाता हैं। इसके अलावा आप बादाम, काजू और अखरोट में भी अच्छी मात्रा में पोटेशियम मिलता हैं।
बॉडी में पोटेशियम की कमी होने के लक्षणों में कब्ज, बार बार पेशाब आना, सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी, और थकान शामिल हैं। यह स्टोरी सामान्य जानकारी के लिए हैं, डॉक्टर से परामर्श अवश्य कर लें।