बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए उनका खानपान बेहतर होना जरूरी है। खानपान से मिलने वाले पोषक तत्व की वजह से अच्छी ग्रोथ मिलती है।
अक्सर कुछ बच्चों की उम्र के साथ अच्छी ग्रोथ नहीं हो पाती है। इसलिए बच्चों के खानपान में 5 फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए।
दूध में प्रोटीन और कैल्शियम होता है, जो बच्चों की ग्रोथ के लिए जरूरी है। दूध पीने से हड्डियों और मांसपेशियों का विकास होता है।
बच्चों की डाइट में अंडे भी शामिल करने चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते है, जो विकास में मददगार साबित होते हैं।
फल का सेवन करना हर वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन खासकर बच्चों को फल खिलाना चाहिए, ताकि अच्छी ग्रोथ हो।
बच्चों की ग्रोथ के लिए साबुत अनाज का सेवन भी जरूरी है। साबुत अनाज खाने से बच्चे के शरीर का वजन बढ़ता है।
नट्स का सेवन भी बच्चों के लिए फायदेमंद होता है। नट्स बच्चों के मस्तिष्क और शारीरिक विकास के लिए जरूरी होता है।
इन फूड्स का सेवन करने से बच्चों को अच्छी ग्रोथ मिलती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ