ज्यादातर लोगों को कुछ भी खाने के बाद पेट में गैस की समस्या होने लगती है। आज बात गैस बनाने वाले फूड्स को लेकर कर रहे हैं, जिनका सेवन आपको नहीं करना चाहिए।
यदि आपके पेट में हमेशा गैस या कब्ज की परेशानी होती है तो सावधान हो जाएं। ऐसी स्थिति में आपको कुछ फूड्स से दूरी बना लेनी चाहिए।
जरूरत से ज्यादा च्विंगम चबाने से गैस बनने की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, च्विंगम चबाते समय आपके मुंह के अंदर ज्यादा मात्रा में हवा चली जाती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आर्टिफिशियल स्वीटनर का ज्यादा सेवन करना भी सही नहीं होता है। यदि आप इससे बनी चीजें खाते हैं तो एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।
हम सभी सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन जरूर करते हैं। शायद आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि इन ड्रिंक्स का ज्यादा पीने से पेट की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
अगर आप एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो आज से ही व्हाइट शुगर से बनी चीजों को खाना बंद कर दें। ऐसी चीजों को लगातार खाते रहने से कब्ज की परेशानी भी हो सकती है।
आमतौर सभी चॉकलेट खाते हैं, लेकिन एसिडिटी से परेशान रहने वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है।
गैस और कब्ज की परेशानी बनाने वाली चीजों में मिठाईयों का नाम भी शामिल है। त्योहार के सीजन में तो इनका भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए।