आज की बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों और एंजाइटी की समस्या के शिकार हो रहे हैं।
हालांकि स्ट्रेस के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन गलत खानपान भी आपके दिमाग की सेहत को प्रभावित कर सकता है।
अनहेल्दी फूड्स न केवल शारीरीक रूप से प्रभावित करता है बल्कि मेंटल हेल्थ से भी जुड़ी परेशानियां भी पैदा करता है।
अक्सर लोग फ्रेश फील करने के लिए कॉफी या चाय का सेवन करते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि कैफीन वास्तव में तनाव पैदा कर सकती है।
आर्टिफिशियल शुगर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नेगेटिव इंपैक्ट डालती है। इसका उपयोग करने से शरीर में सूजन और तनाव भी बढ़ सकता है।
हमें चिप्स, चिकन नगेट्स, बर्गर और पिज्जा जैसे ऑयली और फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है।
जरूरत से ज्यादा रिफाइंड कार्ब्स जैसे सफेद ब्रेड शरीर में सूजन को बढ़ाते हैं, जिससे तनाव और मूड में बदलाव हो सकता है।
मीठी चीजें जैसे केक, पेस्ट्री आदि खाने से ब्लड शुगर प्रभावित होता है। इसके साथ यह स्ट्रेस लेवल को भी बढ़ा सकता है।
स्टडी के अनुसार, आर्टिफिशियल स्वीटनर यानी शुगर फ्री जैसे पदार्थों का सेवन करते हैं, तो ये हमारे शरीर में सूजन और तनाव को बढ़ा सकते हैं।