दूध के अलावा इन फूड्स में होता है भरपूर कैल्शियम


By Prakhar Pandey16, Jan 2024 04:35 PMnaidunia.com

कैल्शियम की जरूरत

शरीर में हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बेहद ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे दूध के अलावा भी ऐसे फूड्स के बारे में जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

हड्डियों की मजबूती

मजबूत शरीर के लिए हड्डियों का ठोस होना बेहद जरूरी होता है। खानपान में अच्छे बदलाव करके आप अपनी हड्डियों को एक उम्र के बाद भी मजबूत रख सकते है।

दूध का काम

जब भी कैल्शियम की बात आती है तो सबसे ऊपर दूध का नाम ही आता है। बेशक दूध बॉडी में कैल्शियम की पूर्ति करता हो। लेकिन आज हम आपको और भी ऐसे फूड्स का नाम बताएंगे जिसमें कैल्शियम पाया जाता है।

चिया सीड्स

चिया सीड्स सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ दिल के लिए भी फायदेमंद रहता है।

बादाम

पोषक तत्वों से भरपूर बादाम में भी कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आपके हड्डियों और दिमाग दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम के अलावा मैग्नीशियम, विटामिन-ई, फाइबर आदि भी होता है।

ब्रोकली

ब्रोकली भी एक हाई कैल्शियम फूड हैं। जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली आपके बोन हेल्थ को बढ़ावा देती हैं। इसे डाइट में शामिल करना हड्डियों के लिए एक हेल्दी ट्रीट हो सकती है।

व्हाइट बीन्स

कैल्शियम का पावर हाउस माने जाने वाले व्हाइट बीन्स भी हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद होते है। इसका सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

अंजीर

छोटा-सा दिखने वाला अंजीर शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसका सेवन से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में सक्षम होता है। हड्डियों के लिए भी यह काफी लाभदायक होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Black Gram: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए काले चने?