ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर और नसों की मजबूत के लिए खाएं ये चीजें


By Prakhar Pandey25, Mar 2023 02:25 PMnaidunia.com

फल और सब्जिया

आइए जानते हैं उन फल और सब्जियों के बारे में जिसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता हैं और नसें मजबूत होती हैं।

ब्लड सर्कुलेशन

शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़िया करने और नसों को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं इन आप अपने डेली डाइट में इन चीजों का सेवन जरूर करें।

प्याज

प्याज में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट फ्लेवोनॉयड और इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिसके चलते यह हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता और शरीर में सर्कुलेशन को बढ़ाता हैं।

टमाटर

टमाटर के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन C अच्छी मात्रा में होता हैं और यह धमनियों(arteries) को सख्त होने से बचाता हैं। इसमें लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट होता हैं जो ब्लड वेसल को सुधारता हैं और सूजन कम करता

अनाज

कोलेस्ट्रॉल का लेवल को कम करने और ब्लड वेसल के कार्य में सुधार करने में (Whole Grains) साबुत अनाज जैसे कि क्विनोआ, गेहूं से तैयार ब्रेड और ब्राउन राइस खाएं इस में फाइबर होता हैं।

सब्जियां

पालक, केल और अन्य पत्तेदार सब्जियों में अच्छी मात्रा में नाइट्रेट मौजूद होता हैं, जिससे खून का फ्लो बढ़िया रहता हैं और यह ब्लड प्रेशर भी कम करता हैं। इसमें विटामिन K होता हैं।

बेरीज

रक्त वाहिका को बेहतर बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसभरी और ब्लैकबेरी काफी बढ़िया मानी जाती हैं। बेरीज के अंदर अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता हैं जिसे एंथोसायनिन भी कहा जाता हैं।

एवोकाडो

इस में पोटेशियम अधिक मात्रा में होता हैं, इसे मोनोअनसैचुरेटेड फैट का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। यह ब्लड प्रेशर कम करने और रक्त वाहिकाओं के काम को बेहतर बनाने और सूजन को कम करने में मददगार होता हैं

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

Health tips: इन चीजों से रहें दूर, कभी नहीं होगा कब्ज