गैस और अपच के साथ ही कब्ज की समस्या भी आम हो गई है। गलत खानपान और लाइफस्टाइल इसकी मुख्य वजहों में शामिल हैं।
नियमित रूप से कब्ज की परेशानी काफी नुकसानदेह हो सकती है। इससे पाइल्स जैसी दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
हमारे खानपान में कुछ ऐसी चीजें शामिल हैं, जो कब्ज को बढ़ावा देते हैं। इनका सेवन बंद या बिल्कुल कम कर देना चाहिए।
व्हाइट ब्रेड में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। रोजाना इसके सेवन से कब्जियत की समस्या बढ़ सकती है।
बच्चों में दूध या अन्य डेयरी प्रोडक्ट की वजह से भी कॉन्स्टिपेशन होता है। कई बार बच्चे दूध में मौजूद प्रोटीन को पचा नहीं पाते।
रेड मीट में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। इसके ज्यादा सेवन से कब्ज का खतरा बढ़ जाता है।
ग्लूटेन एक प्रकार का प्रोटीन है, जो गेहूं, बार्ली, राई जैसे अनाज में होता है। इससे भी आप कब्ज का शिकार बन सकते हैं।
अधिक शराब पीने से डिहाइड्रेशन होता है। इस वजह से पाचन क्रिया असंतुलित हो जाती है और कब्ज का खतरा बढ़ जाता है।
रोजाना कम से कम एक बार फाइबर युक्त भोजन जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, मल्टी ग्रेन आटा, ड्राई फ्रूट्स और फल आदि का सेवन जरुर करें।