35 के बाद भी यंग दिखने के लिए खाएं ये चीजें


By Prakhar Pandey28, Aug 2023 01:17 PMnaidunia.com

उम्र

एक उम्र के बाद शक्ल पर झुर्रियां और ढीलापन आने लगता है। आज हम आपको बताएंगे कि महिलाओं को 35 के बाद भी यंग दिखने के लिए क्या चीजें खानी चाहिए?

खानपान

अगर आप बढ़ती उम्र के साथ अपने खानपान और नींद का ध्यान रखते है, तो 35 साल के बाद भी आप शीशे जैसे चमकते रहेंगे।

लाइफस्टाइल

हेल्दी रहने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल और संतुलित डाइट प्लान होना अति आवश्यक होता है। उम्र के साथ-साथ शरीर की जरूरतें भी बदलने लगती है।

स्वास्थ्य समस्याएं

30 साल की उम्र के बाद स्वास्थ्य चुनौतियां आने लगती है। तीस साल की उम्र के बाद कभी-भी कुछ भी खाने से बचना चाहिए। ऐसा न करने पर आपको स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।

घर का खाना

30 की उम्र घर के बने खाने का सेवन करना चाहिए। बाहर का तला-भुना खाना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में घर में बने खाने का ही सेवन करें।

डाइट

अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फलियों का शामिल करें। इन फूड्स में हाई फाइबर होता हैं जो आपके शरीर की पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा करता है।

नियमित एक्सरसाइज

30 की उम्र के बाद नियमित कसरत करना बेहद जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से करना हड्डियां मजबूत होती है और वजन भी नियंत्रित रहता हैं।

गलत आदतें

30 के बाद आपको अपनी सभी गलत आदतों को छोड़ देना चाहिए। शराब, सिगरेट समेत अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन हर उम्र में आपके लिए हानिकारक होता हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्‍या चाय पीने से बढ़ता हैं वजन? जानें सच