दाद खाज खुजली में क्या नहीं खाना चाहिए?


By Arbaaj07, Apr 2025 05:16 PMnaidunia.com

अगर आप दाद खाज खुजली से परेशान है, तो इस दौरान कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ चीजों का सेवन करने से दाद खाज खुजली की समस्या बढ़ सकती है।

दाद खाज खुजली की समस्या

दाद खाज खुजली त्वचा से जुड़ी समस्या है, जिसके कारण स्किन लाल पड़ जाती है। ऐसी समस्या गलत खानपान के कारण भी हो सकती है।

कच्चे वेजिटेबल न खाएं

खुजली की समस्या होने पर कच्ची सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें पराग कण होते हैं, तो समस्या को बढ़ा सकते हैं।

मसालेदार खाना न खाएं

दाद खाज खुजली होने पर मसालेदार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी चीजों को खाने से त्वचा में जलन और खुजली बढ़ सकती है।

रेड मीट न खाएं

रेड मीट का सेवन करने से भी दाद खाज खुजली की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, इसमें खुजली बढ़ाने वाले तत्व होते हैं।

खट्टी चीजें न खाएं

त्वचा में खुजली की समस्या होने पर खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि खुजली में खट्टी चीजें खाने से पित्त बढ़ सकता है।

शराब का सेवन न करें

खुजली होने पर शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए। शराब पीने से त्वचा से संबंधित समस्याएं ट्रिगर होने का खतरा रहता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Sugar में खाएं ये चीजें, दूर भाग जाएगी कमजोरी