अंगूर की चटनी, टेस्टी होने के साथ हेल्थ का भी है खजाना


By Lakshita Negi07, Apr 2025 07:03 PMnaidunia.com

अंगूर एक टेस्टी फल तो है है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपकी हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि अंगूर का चटनी खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं। आइए जानें इसे बनाने का तरीका और इसके फायदे।

अंगूर चटनी बनाने की सामग्री

अंगूर की चटनी बनाने के लिए अंगूर, भुना जीरा, काला नमक, गुड़ या चीनी, हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा सा नींबू का रस ले लें।

अंगूर चटनी बनाने का तरीका

मिक्सर में अंगूर, हरी मिर्च, अदरक, नमक और भुना जीरा डाल लें। इसको चलाएं और इसमें टेस्ट के हिसाब से गुड़ मिलाएं। चटनी तैयार करने के बाद इसमें नींबू निचोड़ के फ्रिज में रखें।

अंगूर चटनी के फायदे

अंगूर की चटनी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से डाइजेशन अच्छा होता है। इसमें मौजूद अदरक और जीरा गैस और अपच को कम करने में मदद करते हैं।

मजबूत हड्डियों के लिए चटनी

अंगूर की चटनी हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम और न्यूट्रिएंट्स हड्डियों को हेल्दी और स्ट्रांग करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर चटनी

अंगूर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी मौजूद होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और इससे बीमारियों से बचाव होता है।

दिल और त्वचा के लिए फायदेमंद

अंगूर खाने से शरीर का ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल होता है। जिससे स्किन ग्लोइंग बनती है। अंगूर की चटनी नेचुरल तरीके स्किन और हार्ट के लिए हेल्दी होती है।

आप भी घर पर अंगूर की चटनी बनाएं और इसे खाने के साथ खाएं। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

सेहत का खजाना है यह खट्टा फल, मिलते हैं 6 कमाल के फायदे