खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल की वजह से एक्ने की परेशानी हो जाती है। एक्ने को दूर करने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं।
कुछ लोग एक्ने, पिंपल्स से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके अलावा, लाइफस्टाइल की कुछ आदतों को सुधारना चाहिए।
एक्ने की परेशानी का सामना करने वाले लोगों को कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में जान लेते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन ज्यादातर लोग करते हैं। हालांकि, ज्यादा दूध, छाछ, दही जैसी चीजों को खाने से एक्ने की समस्या बढ़ सकती है।
यदि आप चाहते हैं कि एक्ने की परेशानी पर काबू पाया जा सके तो आपको मैदा से बनी चीजों को खाने से बचना होगा।
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कुछ लोग सुबह के समय कॉर्न फ्लेक्स खाते हैं। शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन ऐसा करने से स्किन को नुकसान होता है।
अगर आप व्हे प्रोटीन का सेवन करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। फेस पर एक्ने की परेशानी में इस प्रोटीन को खाने से बचना ही सही होता है।
कुछ लोगों को रिफाइंड ग्रेन खाना भी अच्छा लगता है। सफेद, ब्रेड, पास्ता जैसी चीजों का ज्यादा सेवन करने से भी चेहरे पर पिंपल्स बढ़ सकते हैं।