हृदय स्वास्थ्य के लिए कुछ फूड्स खाने से बचना चाहिए। दरअसल, बाजार में मौजूद कुछ खाद्य पदार्थ दिल की सेहत पर बुरा असर डालते हैं।
घर से बाहर निकलते ही हर कोई तला हुआ भोजन खाना शुरू कर देता है। हालांकि, डीप प्राइड भोजन हार्ट के लिए हानिकारक होते हैं।
पिज्जा, बर्गर जैसे जंक फूड्स खाने का बुरा असर भी दिल की सेहत पर पड़ता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स जंक फूड्स से तौबा करने की सलाह देते हैं।
घी और बटर का ज्यादा सेवन दिल की सेहत के लिए सही नहीं है। इससे हार्ट संबंधी अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
फुल फैट दूध, क्रीम जैसी चीजों का सेवन करने का बुरा असर भी दिल की सेहत पर पड़ता है। यही कारण है कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इन फूड्स को खाने से बचना चाहिए।
सोडा और मीठे पेय पदार्थ का ज्यादा सेवन करने से हृदय की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। यही कारण है कि इस तरह की सॉफ्ट ड्रिंक से दूरी बनानी चाहिए।
अगर आप रोजाना ज्यादा नमक वाला भोजन खाते हैं तो समय रहते ही इस आदत को बदल लें। दरअसल, ज्यादा साल्टी फूड हृदय को नुकसान पहुंचाता है।
केक, कुकीज और पेस्ट्री जैसे बेक्ड प्रोडक्ट्स का सेवन ज्यादा मात्रा में न करें। ऐसे फूड्स दिल की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।
यहां हमने जाना कि दिल की सेहत के लिए किन फूड्स को नहीं खाना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ