स्ट्रेस कंट्रोल करने के लिए योग को डेली रूटीन का हिस्सा बना लें। फिटनेस एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ योगासन तनाव से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
स्ट्रेस फ्री लाइफ के लिए योग रूटीन में बालासन को जरूर शामिल करें। इस आसन से दिमाग को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।
जमीन पर मैट या चटाई बिछाकर शवासन करें। इस आसन में पीठ के बल लेटना होता है, जो काफी आसान होता है। हालांकि, इसका अभ्यास करने से दिमाग एकदम रिलैक्स हो जाता है।
वज्रानस की मुद्रा में बैठने से भी तनाव कम हो सकता है। इस आसन को रोजाना करेंगे तो दिमाग में शांति महसूस होगी।
तनाव को कम करके मानसिक संतुलन बनाए रखना चाहते हैं तो सेतुबंधासन करें। इससे मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद मिलेगी।
यह आसन दिमाग को आराम देकर तनाव को कम करता है। इसका अभ्यास सुबह के समय करना ज्यादा लाभदायक साबित होता है।
तनाव और थकान को कम करना चाहते हैं तो भुजंगासन को करना शुरू कर दें। इससे स्ट्रेस फ्री जीवन जीने में मदद मिलती है।
सांस लेने का यह प्राणायाम दिमाग को रिलैक्स करने में अहम भूमिका निभाता है। सुबह 5 मिनट के लिए भी इसका अभ्यास कर लेंगे तो मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखा जा सकता है।
यहां हमने जाना कि किन योगानस को करने से तनाव को कम किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ